SBI Mutual Fund का नया NFO आया, मिडकैप की 50 मोमेंटम स्टॉक्स में निवेश का अवसर

SBI Mutual Fund NFO: अगर आप मिडकैप शेयरों में मोमेंटम आधारित निवेश रणनीति के जरिए बेहतर रिटर्न की तलाश में हैं, तो SBI Mutual Fund का नया NFO आपके लिए एक विकल्प बन सकता है। यह ओपन-एंडेड फंड ऑफ फंड्स (FoF) स्कीम मुख्य रूप से SBI Nifty Midcap 150 Momentum 50 ETF की यूनिट्स में निवेश करेगी।

देश के सबसे बड़े एसेट मैनेजमेंट हाउस SBI Mutual Fund ने 27 जुलाई 2026 को SBI Nifty Midcap 150 Momentum 50 ETF Fund of Fund लॉन्च किया है। यह स्कीम उन निवेशकों के लिए तैयार की गई है, जो मिडकैप कंपनियों में मोमेंटम स्ट्रैटेजी के जरिए निवेश करना चाहते हैं। चूंकि यह एक ओपन-एंडेड FoF है, इसलिए इसका निवेश मुख्य रूप से SBI Nifty Midcap 150 Momentum 50 ETF में किया जाएगा।

NFO से जुड़ी अहम जानकारी

  • NFO ओपन: 27 जुलाई 2026
  • NFO क्लोज: 05 अगस्त 2026
  • न्यूनतम लमसम निवेश: ₹5,000 (इसके बाद ₹1 के गुणक में अतिरिक्त निवेश किया जा सकता है।)
  • SIP सुविधा: निवेशक डेली, वीकली, मंथली, क्वार्टरली, हाफ-इयरली और एनुअल फ्रीक्वेंसी में SIP के जरिए भी निवेश कर सकते हैं।
  •  

यदि आप मिडकैप सेगमेंट में लंबी अवधि के लिए निवेश की योजना बना रहे हैं और मोमेंटम आधारित रणनीति में रुचि रखते हैं, तो यह नया NFO आपके पोर्टफोलियो के लिए एक विकल्प साबित हो सकता है।

By sunny