सरकार बचायें या पार्टी, इसलिए उत्तर से दक्षिण में दौड़ रही मुख्यमंत्री : दिलीप घोष

54

सरकार बचायें या पार्टी, इसलिए मुख्यमंत्री अब उत्तर से दक्षिण में दौड़ लगा रही है। भाजपा के केंद्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सिलीगुड़ी यात्रा को लेकर कुछ इन्हीं शब्दों में कटाक्ष किया। जलपाईगुड़ी में पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होने आए दिलीप घोष ने न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन पर पत्रकारों का सामना करते हुए कहा, मुख्यमंत्री सरकारी कर्मचारियों को केंद्रीय पैसा दिए बिना बैठकें कर रहे हैं। खेल के मैदानों में नया स्टेडियम बनाने के बजाय उन्हें नष्ट कर मंच बनवा रही है। पूरे भारत की राजनीति बदल रही है, पश्चिम बंगाल की राजनीति कभी नहीं बदलेगी ऐसा नहीं हो सकता है। पहाड़ की राजनीति सुविधा की राजनीति है, जहां सत्ता जाती है, वहां सुविधा जाती है। पहाड़ी लोग फुटबॉल की तरह हैं और ममता बनर्जी की समस्या यह है कि वह तय नहीं कर सकतीं कब किसके साथ रहे। भाजपा पहाड़ी लोगों का विकास चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा खुले आसमान की तरह है। भारतीय जनता पार्टी की एक ही नीति है एक बंगाल, हम इसे स्वर्णिम बंगाल बनाएंगे। विधानसभा में जो विधेयक नहीं लाया गया है वह केवल विधानसभा में समय बर्बाद करने के लिए है।