बाधाओं को पार कर सपना बर्मन ने भरा नामांकन, जीत को लेकर जताया भरोसा

कई तरह की बाधाओं और मुश्किलों को पार करते हुए अंततः तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार सपना बर्मन ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। वह जलपाईगुड़ी के जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचीं और औपचारिक रूप से अपना नामांकन जमा किया।

इस दौरान उनके साथ जलपाईगुड़ी सदर विधानसभा क्षेत्र के तृणमूल प्रत्याशी एवं तीन विधानसभा क्षेत्रों के को-ऑर्डिनेटर कृष्ण दास भी मौजूद थे। नामांकन दाखिल करने से पहले सपना बर्मन ने भ्रामरी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की और उसके बाद सीधे जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचीं।

सभी बाधाओं के दूर हो जाने के बाद सपना बर्मन ने अपनी जीत को लेकर पूरा विश्वास जताया। उन्होंने कहा, “काफी संघर्ष और झंझावातों के बाद आखिरकार मैं अपना नामांकन दाखिल कर पाई हूं।”

By Sonakshi Sarkar