कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स की दिग्गज कंपनी सैमसंग ने भारतीय बाजार में घरेलू कूलिंग अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए अपना नया प्रीमियम प्रोडक्ट बीस्पोक एआई विंडफ्री एयर कंडीशनर लॉन्च किया है। पटना में हुई इस घोषणा के अनुसार, यह एसी आधुनिक लग्जरी डिजाइन के साथ आता है, जिसे आज के दौर के लिविंग स्पेस की सुंदरता बढ़ाने के लिए खास तौर पर तैयार किया गया है। इस एसी की सबसे बड़ी खासियत इसमें मौजूद ‘5 मोशन विंड’ टेक्नोलॉजी और ‘एआई-पावर्ड कूलिंग इंटेलिजेंस’ का संयोजन है, जो उपयोगकर्ता को पूरी तरह से व्यक्तिगत और आरामदायक कूलिंग प्रदान करता है।
सैमसंग के डिजिटल अप्लायंसेज के वाइस प्रेसिडेंट, गुफरान आलम ने इस मौके पर कहा कि नया बीस्पोक एआई विंडफ्री प्रो एसी ‘प्रिसिजन एयरफ्लो’ और स्मार्ट टेक्नोलॉजी का एक बेहतरीन मिश्रण है। यह न केवल कमरे को तेजी से ठंडा करता है, बल्कि विंडफ्री कूलिंग के जरिए ‘ड्राफ्ट-फ्री’ (सीधी ठंडी हवा के झोंके के बिना) कंफर्ट भी देता है। इसके अलावा, एआई आधारित फीचर्स बिजली की भारी बचत करने में भी सक्षम हैं। यह एसी उन ग्राहकों के लिए एक आदर्श विकल्प है जो अपने घर के लिए उच्च तकनीक, लग्जरी लुक और ऊर्जा दक्षता की तलाश में हैं।
