सलमान खान ने जन्मदिन के जश्न पर किया फैंस का अभिवादन

389

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का आज जन्मदिन है। जन्मदिन की रात अपने फैंस के प्यार का शुक्रियाअदा करने के लिए अभिनेता पनवेल के अपने फार्महाउस से बाहर निकलने के बाद अभिवाद स्वीकार किया। इस दौरान सलमान खान ब्लैक कलर के शानदार जैकेट में नजर आए और अपनी चार्मिंग पर्सनालिटी के साथ सभी को अट्रैक किया। बता दें सलमान खान को शनिवार रात पनवेल के पास उनके फार्महाउस पर एक गैर विषैले सांप ने काट लिया था। उन्हें तुरंत नवी मुंबई के कामोठे के एक अस्पताल में ले जाया गया और रविवार सुबह उन्हें छुट्टी दे दी गई।

एक गैर विषैले सांप द्वारा काटे जाने के बाद सुपरस्टार सलमान खान का इलाज करने वाले डॉक्टर ने पुष्टि की है कि अभिनेता का स्वास्थ्य स्थिर है और वह तेजी से ठीक हो रहे हैं। 56 साल के अभिनेता का इलाज करने वाले डॉक्टर कुलदीप सलगोत्रा ​​ने कहा, “डॉक्टरों की दो टीमें सलमान खान के साथ हैं और उनका स्वास्थ्य ठीक है।” सलमान खान अपना 56वां जन्मदिन मनाने के लिए फार्महाउस पर आराम कर रहे हैं। पिछले साल भी सलमान ने अपना बर्थडे पनवेल के फार्महाउस पर सेलिब्रेट किया था।