आरपीएसएफ ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

27


चतुर्थ वाहिनी रेलवे सुरक्षा विशेष बल न्यूजलपाईगुड़ी में अधिकारी एवं जवानो द्वारा सयुंक्त रूप से विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस उपलक्ष्य में वाहिनी मुख्यालय में फलों के पौधे लगाए गए।वाहिनी के कमांडेंट अभय प्रताप सिंह ने कहा कि आज दुनिया भर में पर्यावरण का संतुलन बिगड़ गया है। जंगलों की अंधाधुंध कटाई के चलते पर्यावरण असंतुलति हो गया है। इससे वातावरण में प्रदूषित गैसें घुल रही हैं। तापमान बढ़ता जा रहा है। इसके लिए काफी हद तक इंसान ही जिम्मेदार है। इसलिए पर्यावरण को हरा-भरा और साफ सुथरा रखने के लिए आज हमें प्रण लेना चाहिए। यह भी संकल्प लेना चाहिए हर जवान आज के दिन कम से कम एक पौधा जरूर लगाएगा। जमीन पर अगर पौधे रहेंगे तो इंसान स्वच्छ हवा ले सकेगा।द्वितीय कमान अधिकारी अजय यादव ने कहा कि आज दुनिया भर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है और पौधारोपण अभियान भी चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रेलवे सुरक्षा विशेष बल के जवानो की ओर से पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक बनाया जाता है और ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने के लिए लोगों को प्रेरित करने का काम पिछले लंबे समय से किया जा रहा है और आगे भी ऐसे ही किया जाता रहेगा।
इस अवसर पर कार्यालय निरीक्षक महफूजल हक ने बताया पर्यावरण ही जीवन का आधार है।
इस अवसर पर निरीक्षक सन्तोष कुमार शर्मा,उत्तम मैक रमन कुमार सिंह,इंदल पासवान,पी के विस्वास,पी हल्दर, सुनील कुमार,बनवारी मीना,शरदेंदु मिश्रा, रविन्द्र कुमार,कुंज विहारी,अजित यादव,शरदार सिंह,अभिषेक मुर्मुर, लछमण,सहित सभी जवान पौधरोपण कर अपना योगदान दिया।