टी20 वर्ल्ड कप जीतने का राज़ क्या है? रॉयल स्टैग ने रोहित शर्मा और पैडी अप्टन के साथ मिलकर बताया #RSCode

जब क्रिकेट का जुनून अपने चरम पर है, ऐसे समय में सीग्राम्स रॉयल स्टैग पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर ने ब्रांड एंबेसडर और पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा तथा मेंटल कंडीशनिंग कोच पैडी अप्टन के साथ मिलकर रॉयल स्टैग कोड ऑफ लार्ज (#RS Code) लॉन्च किया है। यह अपनी तरह की पहली और डेटा आधारित पहल है, जो सिर्फ सफलता का जश्न नहीं मनाती, बल्कि उसे डिकोड करने का काम भी करती है। रोहित शर्मा, जो दो आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाले इकलौते भारतीय खिलाड़ी हैं, निडर व्यक्तित्व और सफलता का प्रतीक हैं – वह अपनी शर्तों पर, पूरी ईमानदारी और आत्मविश्वास के साथ जीवन जीते हैं, जो रॉयल स्टैग की ‘लिव इट लार्ज’ सोच से पूरी तरह मेल खाता है। #RSCode, रोहित शर्मा के करियर के गहन डेटा विश्लेषण का परिणाम है, जिसमें डेटा साइंस को रॉयल स्टैग की ब्रांड सोच के साथ जोड़ा गया है। यह सोच ‘हर पल को जीने’ और ‘लिव इट लार्ज’ की सोच पर आधारित है। इस प्रक्रिया ने 4 ऐसे विशिष्ट व्यक्तित्व गुणों को उजागर किया, जो सफलता को समझने की नींव रखते हैं। इन गुणों की अभिव्यक्ति हर व्यक्ति में अलग-अलग और विशिष्ट रूप में दिखाई देती है।

ये चार मुख्य गुण लगातार रोहित की सफलता का आधार रहे हैं — और ये रॉयल स्टैग की लंबे समय से चली आ रही सोच को भी दर्शाते हैं। इस पहल को विश्वसनीय बनाने के लिए पैडी अप्टन को इसमें विषय विशेषज्ञ के रूप में शामिल किया गया है, जो प्रदर्शन से जुड़े डेटा को सरल और अर्थपूर्ण समझ में बदलते हैं। यह आरएस कोड चार गुणों पर आधारित है — सेल्पलेस, जिसमें टीम की सफलता व्यक्तिगत उपलब्धियों से ऊपर होती है; ड्रिवन, जिसमें हर पल का जश्न मनाया जाता है और उसे नई शुरुआत की सीढ़ी माना जाता है; फियरलेस, जो व्यक्ति की बढ़ती जिम्मेदारियों के अनुसार स्वयं को ढालने की क्षमता की परीक्षा लेता है; और इंस्पायरिंग, जिसमें नेतृत्व केवल प्रेरणादायक नहीं बल्कि प्रभावशाली भी होता है। ये सभी मिलकर रॉयल स्टैग कोड ऑफ लार्ज, यानी #RSCode बनाते हैं, एक ऐसी सोच जो क्रिकेट से आगे बढ़कर जीवन के हर क्षेत्र में लागू होती है।

आरएस कोड को एक चरणबद्ध, डिजिटल-फर्स्ट कैंपेन के जरिए प्रस्तुत किया गया है, जिसे उत्सुकता और जुड़ाव बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। इसकी शुरुआत रोहित शर्मा और पैडी अप्टन के एक टीज़र से हुई, जिसने #RSCode को लेकर जिज्ञासा बढ़ाई। इसके बाद रोहित शर्मा और पैडी अप्टन के बीच एक प्रभावशाली टॉक शो के जरिए इसका आधिकारिक अनावरण किया गया, जिसे विक्रम साठे ने होस्ट किया। इस कार्यक्रम में डेटा आधारित जानकारियों के साथ कहानी कहने की शैली और वास्तविक अनुभवों को जोड़ा गया। इसमें सूर्यकुमार यादव की एक सरप्राइज एंट्री भी शामिल थी, जिसने आरएस कोड के ‘इंस्पायरिंगI’ गुण को और मजबूत किया। इस अभियान की खास बात एक इनोवेटिव एआई-आधारित #RSCode फाइंडर है, जो लोगों को अपना खुद का कोड ऑफ लार्ज जानने का मौका देता है। कुछ आसान सवालों के जवाब देकर उपभोक्ता अपने अनोखे कोड को समझ सकते हैं, जिसे बाद में रोहित शर्मा के एक व्यक्तिगत वीडियो संदेश के माध्यम से प्रस्तुत किया जाता है — जिससे ब्रांड के साथ एक जुड़ाव भरा और व्यक्तिगत अनुभव बनता है। अभियान के बारे में बात करते हुए, देबाश्री दासगुप्ता, चीफ मार्केटिंग ऑफिसर, पर्नोड रिकॉड इंडिया ने कहा, “आईसीसी के साझेदार के रूप में रॉयल स्टैग हमें दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों तक एक सच्चा ‘लिव इट लार्ज’ अनुभव पहुंचाने का अवसर देता है। इस वर्ष हम हर प्रशंसक को इस अनोखे एआई प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी खुद की ‘लिव इट लार्ज’ कहानी गढ़ने की शक्ति दे रहे हैं, जो सफलता की यात्रा के हर पल का आनंद लेने की ब्रांड की प्रतिबद्धता के साथ जुड़ा हुआ है। रॉयल स्टैग कोड हमारी ‘लिव इट लार्ज’ सोच को सार्थक तरीके से जीवंत करता है। रोहित शर्मा की सफलता को डेटा आधारित दृष्टिकोण से समझते हुए, हम लोगों को अपनी सफलता का मार्ग स्वयं तय करने और जीवन को बड़े अंदाज़ में जीने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।”

By Business Bureau