रॉयल एनफील्ड ने पेश की अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक फ्लाइंग फ्ली सी६ जानें कीमत और खासियत

आयशर मोटर्स समूह की प्रतिष्ठित कंपनी रॉयल एनफील्ड ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल फ्लाइंग फ्ली सी६ आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। ९ अप्रैल २०२६ को नई दिल्ली में दी गई जानकारी के अनुसार, कंपनी ने ‘फ्लाइंग फ्ली’ को अपने नए ‘सिटी+ इलेक्ट्रिक मोबिलिटी’ ब्रांड के रूप में लॉन्च किया है। इस मोटरसाइकिल की एक्स-शोरूम कीमत ₹२.७९ लाख रखी गई है। हालांकि, जो ग्राहक बैटरी को अलग से लेने या सब्सक्रिप्शन मॉडल का विकल्प चुनते हैं, उनके लिए यह बाइक मात्र ₹१.९९ लाख में उपलब्ध होगी।

कंपनी के प्रबंध निदेशक और सीईओ बी गोविंदराजन ने इसे रॉयल एनफील्ड के १२५वें वर्ष में एक ऐतिहासिक कदम बताया है। उन्होंने कहा कि यह मॉडल कंपनी की पुरानी विरासत और आधुनिक तकनीक का एक शानदार संगम है। ‘फ्लाइंग फ्ली सी६ डिजाइन रेट्रो-फ्यूचरिस्टिक है, जो शहर के यातायात के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है। कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस इलेक्ट्रिक मॉडल की डिलीवरी मई २०२६ के अंत से शुरू कर दी जाएगी। रॉयल एनफील्ड के इस प्रवेश से भारत के प्रीमियम इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा और बढ़ने की उम्मीद है।

By rohan