माता- पिता द्वारा ठुकराई कली को अमेरिकन दंपति ने अपनाया

76

जन्म देने के बाद ही किसी अज्ञात कारण से माता-पिता ने उस मासूम को अस्पताल के बाहर छोड़ दिया। आज उसे एक अमेरिकन दंपति ने अपना लिया व बड़े ही प्यार से उसे अपने साथ अपने घर ले गये। आखिरकार अनाथ बच्ची को माता पिता का प्यार मिला। लगभग तीन साल पहले एक दंपति ने उस मासूम को लावारिश छोड़ दिया था। लेकिन कली को अस्पताल की ओर से बचा लिया गया और गंभीर हालत में तुफानगंज महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया। कली अस्पताल में इलाज के बाद बिल्कुल ठीक हो गयी। तुफानगंज महकमा अस्पताल के डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ ने कई दिनों तक अस्पताल में उसकी देखभाल की। अस्पताल के डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ ने बच्ची का नाम कली रखा। बाद में कली को कूचबिहार के एक होम में रखा गया। प्रशासन की ओर से कली का प्रोफाइल आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया। एक अमेरिकी जोड़े ने उस वेबसाइट से कली के बारे में पूछताछ के साथ प्रशासन से संपर्क किया। सभी कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद दंपति ने 8 मई को कली को सरकारी आवास से गोद ले लिया।