रायगंज के विधायक कृष्ण कल्याणी के घर आयकर विभाग का छापा

72

रायगंज के विधायक कृष्ण कल्याणी के घर आयकर विभाग का छापा पड़ा। आयकर अधिकारी सीआईएसएफ के साथ मिलकर कल्याणी के घर, उसके विभिन्न कारखानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की तलाशी ले रहे हैं। सीआईएसएफ के जवानों ने विधायक के कार्यालय को घेर रखा है। विधायक इस समय घर पर हैं।

विधायक के बड़े भाई प्रदीप कल्याणी ने कहा, ”बुधवार सुबह से ही आयकर विभाग विधायक के घर सहित विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर रहा है। हमें अंदर जाने नहीं दिया गया। इस बीच, रायगंज के नेताजीपल्ली में विधायक के फैक्ट्री मैनेजर के घर पर आयकर अधिकारियों ने छापेमारी चल रही है। उल्लेखनीय है कि कृष्णा कल्याणी रायगंज से 2021 के चुनाव में भाजपा के टिकट पर जीत हासिल की। बाद में उन्होंने भाजपा छोड़कर तृणमूल में शामिल होने का ऐलान किया। पार्टी में शामिल होने की कोई आधिकारिक घोषणा भले ही नहीं हुई हो लेकिन उन्हें तृणमूल के ही कार्यक्रमों में देखा जाता है। हाल ही में उन्हें अभिषेक बनर्जी के नवजोआर कार्यक्रम में देखा गया था। वर्तमान में, वह विधानसभा की पब्लिक अकाउंट्स समिति के अध्यक्ष हैं।