जलपाईगुड़ी में ऑल इंडिया सिविल डिफेंस डे पर कार्यक्रम आयोजित

83

जलपाईगुड़ी में ऑल इंडिया सिविल डिफेंस डे मनाया जा रहा है। इस मौके पर बुधवार को जलपाईगुड़ी जिलाधिकारी कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी शमा परवीन, सदर महकमा शासक तमोजीत चक्रवर्ती सहित विभिन्न सरकारी अधिकारी उपस्थित थे। इस दिन सिविल डिफेंस डे पूरे सम्मान के साथ मनाया जाता है। समारोह में जिलाधिकारी शमा परवीन ने राष्ट्रीय ध्वज और सिविल डिफेंस का ध्वज फहराया। साथ ही कार्यक्रम के माध्यम से सिविल डिफेंस के विभिन्न उपकरणों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। साल भर जलपाईगुड़ी जिले के विभिन्न इलाकों में हुई आपदा और दुर्घटनाओं को प्रदर्शनी के माध्यम से दिखाया गया कि किस तरह से सिविल डिफेंस के जवान जाकर बचाव कार्य करते हैं।