राष्ट्रपति मुर्मू बेलग्रेड में भारतीय समुदाय को संबोधित किया

84

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सर्बिया की राजकीय यात्रा पर हैं, जहां उन्होंने भारत के बारे में बात की, जो तेजी से और अभूतपूर्व परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है, जो इस दशक के अंत से पहले दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का मार्ग मे प्रशस्त कर रहा है। सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने यह भी कहा कि पूरे भारत में नए बुनियादी ढांचे का तेजी से विकास हो रहा है और देश के 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनने की उम्मीद है।

भारत के राष्ट्रपति ने कहा कि भारत का लिंगानुपात महिलाओं के पक्ष में है और उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा के परिणामों का हवाला दिया, जहां शीर्ष चार स्थान महिलाओं ने हासिल किए। उन्होंने दोनों देशों के बीच खेल संबंधों की भी सराहना की और कहा कि टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को भारत में लाखों लोगों के लिए एक रोल मॉडल और प्रेरणा के रूप में देखा जाता है।

राष्ट्रपति के आधिकारिक हैंडल से ट्वीट किया गया, “भारत में नोवाक जोकोविच को लाखों लोगों के लिए एक रोल मॉडल और प्रेरणा के रूप में देखा जाता है। सर्बिया के कई खेल प्रशिक्षक भारतीय एथलीटों और खिलाड़ियों को अपने कौशल में सुधार करने में मदद कर रहे हैं।” राष्ट्रपति मुर्मू की सफल पहली सर्बिया यात्रा ने यूरोपीय देश के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत किया।