अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पालन समन्वय समिति द्वारा जलपाईगुड़ी शहर में निकली गई प्रभात फेरी 

53

8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पालन समन्वय समिति द्वारा जलपाईगुड़ी शहर में प्रभात फेरी का आयोजन किया गया।  महिलाओं के साथ दुष्कर्म और उन पर अत्याचार  अभी भी हो रहा है, प्रभात फेरी के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा की मांग उठाई गयी। 

महिला दिवस पालन समन्वय समिति की तरफ से  मांग की गई कि केंद्र और राज्य सरकारें महिलाओं की सुरक्षा करें, ताकि संदेशखाली और मणिपुर जैसी घटनाएं दोबारा न हों। 

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह समन्वय संघ की ओर से आयोजित प्रभात फेरी के माध्यम से समानता और समान अधिकारों के सामाजिक और कानूनी दायरे के विस्तार में समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भूमिका का आह्वान किया गया।