पावरेड, द कोका-कोला कंपनी के मशहूर स्पोर्ट्स हाइड्रेशन ब्रांड, ने दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण खेल आयोजनों में से एक, आईसीसी मेंस T20 विश्व कप में अपना डेब्यू कर भारत में प्रवेश किया है। टूर्नामेंट के आधिकारिक स्पोर्ट्स ड्रिंक के रूप में पावरेड की मौजूदगी कोका-कोला इंडिया के स्पोर्ट, एक्टिविटी और बदलती जीवनशैली पर आधारित ब्रांडों के साथ अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करने के फोकस को मजबूत करती है। एक स्पोर्ट्स हाइड्रेशन सॉल्यूशन के रूप में डिज़ाइन किया गया पावरेड में विटामिन B3 और इलेक्ट्रोलाइट्स हैं जो खेलों में परफॉर्मेंस एनर्जी प्रदान करता है। यह कठोर प्रशिक्षण, प्रतिस्पर्धी खेल और सक्रिय जीवनशैली के लिए बेहद उपयुक्त है। पावरेड को दो फ्लेवर वैरिएंट में पेश किया गया है — माउंटेन ब्लास्ट (ब्लू) और फ्रूट पंच (रेड) — जिसमें कम कैलोरी वाली फॉर्मूलेशन है, जो उपभोक्ताओं की बदलती पसंद को दर्शाता है। पावरेड का लॉन्च 22 फरवरी 2026 को अहमदाबाद में भारत के शानदार सुपर 8 मैच के दौरान एक प्रभावशाली ऑन-ग्राउंड इंटीग्रेशन के साथ हुआ। मैच के दिन पावरेड ने मैदान पर धूम मचाते हुए भारत में अपने लॉन्च घोषणा की और एक शक्तिशाली विजुअल उपस्थिति दर्ज कराई।
इस लॉन्च के बारे में, अंकिता महना, सीनियर डायरेक्टर, मार्केटिंग, हाइड्रेशन, स्पोर्ट्स एंड टी कैटेगरी, कोका-कोला इंडिया एंड साउथवेस्ट एशिया ने कहा, “भारत में खेल हर जगह जीवित है—सड़कों पर, मैदानों में, जिम में और रोज़ की ज़िंदगी में। पावरेड भारत में इसलिए आया है ताकि हम उन लोगों से जुड़ सकें जो कड़ी मेहनत कर रहे होते हैं—चाहे वो प्रोफेशनल खिलाड़ी हों या बस रोज़ थोड़ा बेहतर बनने की कोशिश करने वाले आम लोग। आईसीसी T20 वर्ल्ड कप में लॉन्च होने से हमें बहुत अच्छी शुरुआत मिली है, लेकिन हमारा ध्यान सिर्फ़ इस टूर्नामेंट तक नहीं रुकता। हम पावरेड को ऐसा ब्रांड बनाना चाहते हैं जो लंबे समय तक चले, भारत के खेलों के सपनों के साथ बढ़े और लोगों की बढ़ती फिटनेस और एक्टिव लाइफस्टाइल के साथ चले।” लॉन्च को “फ्यूल योर पावर™” के एक असरदार, एकीकृत मार्केटिंग कैंपेन से मजबूती दी गई है, जिसके हेडलाइनर भारतीय क्रिकेट सनसनी शुभमन गिल और ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा हैं। ये दो एथलीट क्रिकेट और एथलेटिक्स में उत्कृष्टता का प्रतिनिधित्व करते हैं।
सुकेश नायक, सीसीओ, ओगिल्वी इंडिया ने कहा, “भारत में पावरेड के लॉन्च के लिए, हमने एक आम एथलीट की मानसिकता को चुना। लड़ाई हमेशा दिमाग और शरीर के बीच होती है—जहां दिमाग आगे बढ़ना चाहता है लेकिन एनर्जी लेवल कहते हैं ‘रुक जाओ’। और पावरेड उन्हें आगे बढ़ने में कैसे ईंधन देता है। शुभमन गिल और नीरज चोपड़ा इसके लिए बिल्कुल परफेक्ट थे, जो अंतरराष्ट्रीय खेल आइकॉन तो हैं ही, लेकिन पर्दे के पीछे उनका वर्कआउट संघर्ष किसी भी आम व्यक्ति जैसा हो सकता है। हम पावरेड को हर किसी की पावर का ईंधन बनाना चाहते हैं।”
