कूचबिहार में पुलिस ने दलाल गिरोह के  खिलाफ चलाया अभियान, 24 गिरफ्तार

83

कूचबिहार के कोतवाली थाने की पुलिस दलाल गिरोह के खिलाफ  लगतार अभियान चला रही है। शनिवार सुबह पुलिस ने कूचबिहार के मिनी बस स्टैंड इलाके में दलाल गिरोह के खिलाफ अभियान चलाया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस दिन 24 दलालों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के इस अभियान से कूचबिहार के आम निवासी खुश हैं। कोतवाली पुलिस सूत्रों ने बताया कि अभियान जारी रहेगा।