ऑनलाइन लॉटरी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान , 3 गिरफ्तार

140

ऑनलाइन लॉटरी के खिलाफ अभियान चलाकर सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया| पूरे सिलीगुड़ी शहर में अवैध रूप से ऑनलाइन लॉटरी का गोरख धंधा चलाया जा रहा है। शुक्रवार की रात सिलीगुड़ी थाना की पुलिस ने इंडोर स्टेडियम के आस पास के इलाकों में अभियान चलाकर ऑनलाइन लॉटरी के कारोबार से जुड़े 3 लोगों को गिरफ्तार किया है| उनके पास से दो कंप्यूटर एवं एक प्रिंटर समेत कुछ नकद रूपये बरामद हुए है| आरोपियों को शनिवार को सुनवाई के लिए सिलीगुड़ी कोर्ट भेजा गया। आरोपी की पहचान संतोष कुमार गुप्ता, सिद्धार्थ चक्रवर्ती और भोला मंडल के रूप में हुई हैं| सभी आरोपी सिलीगुड़ी के रहने वाले हैं| पुलिस सूत्रों के मुताबिक आगे भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे।