सिलीगुड़ी में बड़ी डकैती की घटना को पुलिस ने किया नाकाम, पांच संदिग्ध डकैतों को किया गिरफ्तार   

65

सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट के प्रधाननगर थाने के पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सिलीगुड़ी में डकैती की घटना को अंजाम देने से पहले ही नाकाम करते हुए पुलिस ने पांच संदिग्ध डकैतों को गिरफ्तार किया है। 

गुप्त सूत्रों से पुलिस को पता चली की पता चला कि  दागापुर क स्थित एक सुनसान घर में कुछ लोग एकत्रित हुए हैं। पूरी सावधानी के साथ पुलिस वहां पर पहुंची और  अचानक से उस घर पर धावा बोलकर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से पिस्तौल  भुजाली सहित  अन्य हथियार बरामद किए गए हैं। सूत्रों से पता चला है कि ये लोग किसी बड़ी डकैती की घटना को अंजाम देने वाले थे। लेकिन पुलिस ने आरोपियों की रफ्तार कर उनकी योजना को नाकाम कर दिया है।