छठ पूजा की तैयारी में जुटे लोग, नदी किनारे घाट बनाने का काम शुरू 

122

कालचीनी प्रखंड के हासीमारा तोर्षा नदी में छठ पूजा के लिए घाट बनाने का काम जोरों पर है। जेसीबी की मदद से नदी के दोनों किनारे छठ घाट का निर्माण किया जा रहा है।

शहर के सबसे महत्वपूर्ण छठ घाट में हासीमारा तोर्षा छठ घाट शामिल है। हर साल छठ पूजा के दौरान तोर्षा छठ  घाट पर बड़ी संख्या में भक्तों का समागम होता है। इस साल ये 28 अक्टूबर 2022 से शुरू होगा और 31 अक्टूबर 2022 तक चलेगा।