डॉ. मलय हॉस्पिटल एंड न्यूरोसाइंसेज सेंटर मे डॉ. बिधानचंद्र रॉय को श्रद्धांजलि देते हुए आज हॉस्पिटल में डॉक्टर डे का पालन किया गया

97

आज 1 जुलाई के दिन देश भर में डॉक्टर्स डे मनाया जा रहा है। हर वर्ष 1 जुलाई का दिन भारत में नेशनल डॉक्टर्स डे के तौर पर मनाया जाता है।इसलिए आज डॉ. मलय हॉस्पिटल एंड न्यूरोसाइंसेज सेंटर एस एफ रोड मे डॉ. बिधानचंद्र रॉय को श्रद्धांजलि देते हुए आज हॉस्पिटल में डॉक्टर डे का पालन किया गया। आज का दिन डॉक्टरों और उनके पेशे को सलाम करने का दिन है। इस दिन लोग डॉक्टर्स के काम और उनके सम्मान में उन्हें शुभकामनाएं देते हैं। समाज के प्रति महान डॉक्टर बिधानचंद्र रॉय को समर्पित है। डॉ. बीसी रॉय का पूरा नाम बिधानचंद्र रॉय था। 1 जुलाई को डॉ. बिधानचंद्र रॉय का जन्मदिन होता है इसलिए उन्हीं सम्मान में यह दिन देश में डॉक्टर्स डे के रूप में मनाया जाता है।डॉ. मलय हॉस्पिटल एंड न्यूरोसाइंसेज सेंटर डॉक्टर डे के उपलक्ष में न्यूरोसाइंसेज के स्पेशलिस्ट डॉक्टर मलय चक्रवर्ती ने बताया कि डॉक्टर और मरीज दोनों एक दूसरे के पहिए हैं इन दोनों के बगैर हम असहाय है चिकित्सा के क्षेत्र में डॉक्टर की अहम भूमिका होती है उन्होंने आज डॉक्टर डे के उपलक्ष्य में ब्रेन ट्यूमर, ट्यूमर और कई बीमारियों के बारे में जानकारी दी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से डॉक्टर मलय चक्रवर्ती ने डॉक्टर डे के उपलक्ष मे विधान चंद्र राय के बारे में कुछ बातें बताइए। और इस दौरान मेडिकल कॉलेज के कुछ विद्यार्थी एवं और दूसरे कॉलेजों से कुछ विद्यार्थी जो डॉक्टरी लाइन में पढ़ाई कर रहे हैं जो डॉक्टर बनना चाहते हैं उनको आज मलय चक्रवर्ती ने डॉक्टर के क्षेत्र में किस तरह का काम करना चाहिए, डॉक्टर की क्या भूमिका होनी चाहिए, डॉक्टर और मरीजों में किस तरह का रिश्ता होना चाहिए, और किस तरह वह डॉक्टर बन सके इन सब के बारे में उन्होंने जानकारी दी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से डॉक्टर मलय हॉस्पिटल की तरफ से डॉक्टरी लाइन के कुछ स्टूडेंट को उन्होंने इस लाइन से संबंधित कुछ किताबें दिया गया और उन्होंने कहा कि उन्हें किसी भी प्रकार की मदद की जरूरत है तो वह डॉक्टर मलय हॉस्पिटल से संपर्क कर सकते हैं, उन्हें उनकी तरफ से पूरा समर्थन किया जाएगा।