पद्मश्री का नृत्य, सोशल मीडिया पर वायरल

89

जलपाईगुड़ी जिले के मयनागुरी ब्लॉक के पद्म श्री नामांकित मंगल कांत रॉय और पद्म श्री करीमुल हक को एक साथ नृत्य करते देखा गया। लव ऑल सर्व अॉल फेस्टिवल-2023 करीमुल हक के मानव सेवा सोसाइटी के जलपाईगुड़ी क्रांति क्षेत्र में एक कार्यक्रम में एक ही फ्रेम में यह खूबसूरत पल देखने को मिला। और कई लोगों ने इस डांस के नजारे को अपने कैमरे में कैद कर लिया। सोशल मीडिया पर दो पद्मश्री का एक साथ डांस करने का वीडियो वायरल हो गया। इस तरह के कार्यक्रम ने बहुतों का दिल जीत लिया। उल्लेखनीय है कि इसबार 25 जनवरी को उत्तरबंगाल के दो दिग्गजों को अपने अपने क्षेत्रों में अतुलनीय योगदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। जबकि करीमुल हक कुछ वर्ष पूर्व पद्मश्री मिल चुका है। जलपाईगुड़ी के क्रांति मे करीमुल हक के मानव सेवा सोसाइटी के एक कार्यक्रम में मयनागुड़ी के पद्मश्री मंगल कांत रॉय पहुंचे। जहाँ लोक संगीत पर दोनों के झूमते हुए कुछ पल लोगों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया व सोशल मीडिया पर डाल दिया। जो इस समय काफी वायरल हो रहा है