धूपगुड़ी महकमा के गधेयारकुठी ग्राम पंचायत अंतर्गत कुर्शामारी इलाके में मंगलवार को राज्य के विपक्षी नेता शुभेंदु अधिकारी ने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की। उन्होंने बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके हाथों में राहत सामग्री भी सौंपी।
इस दौरान उनके साथ मौजूद थे:
जलपाईगुड़ी के सांसद जयंत राय, फालाकाटा के विधायक दीपक बर्मन,नागराकाटा के विधायक पुना भिंगरा साथ ही भाजपा के जिला और मंडल स्तर के अन्य नेता भी यहां उपस्थित थे। शुभेंदु अधिकारी ने मौके पर स्थानीय प्रशासन के राहत कार्यों पर असंतोष जताते हुए कहा कि पुनर्वास की प्रक्रिया में तेजी लाई जानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन की ओर से बाढ़ पीड़ितों को उचित सहायता नहीं मिल रही है।
कार्यक्रम के बाद शुभेंदु अधिकारी के नागराकाटा में खगेन मुर्मू और शंकर घोष पर हुए हमले के विरोध में भाजपा द्वारा आयोजित धिक्कार रैली में शामिल होने की संभावना जताई गई है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में विपक्षी नेता की यह सक्रियता आगामी राजनीतिक रणनीति के संकेत भी दे रही है।
