जंगल में पेड़ काटने के आरोप में एक गिरफ्तार 

110

वन विभाग के बागडोगरा रेंज के वन कर्मियों ने बुधवार देर शाम अवैध रूप से जंगल में पेड़ काटने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम फोबिया अनुज खरिया ( 33) है। उसे गुरुवार को सिलीगुड़ी महाकमा अदालत में पेश किया गया।

वन विभाग  सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति कल देर शाम बागडोगरा वन विभाग के टाइफू जंगल में साल का पेड़ काट रहा था। उसी समय वन विभाग के कर्मचारी  मौके पर पहुंचकर उस व्यक्ति को रंगेहाथ पकड़ लिया। वन विभाग के सूत्रों के अनुसार आरोपी द्वारा काटे गए पेड़ का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 1 लाख 68 हजार रुपये है। वन विभाग इस बात की जांच कर रहा है कि कहीं इस गिरोह में और कोई तो शामिल नहीं है।