जलपाईगुड़ी नगर पालिका के अंतर्गत डीबीसी रोड मदरसा मैदान में आयोजित ‘युव साथी’ कैंप के अंतिम दिन युवाओं और आम लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस कैंप का उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ युवाओं तक पहुँचाना है।कैंप में उमड़ी भीड़ को देखते हुए प्रशासन और जनप्रतिनिधि पूरी तरह सक्रिय दिखे।
विशेष रूप से वार्ड नंबर १ और वार्ड नंबर २ के पार्षदों ने खुद आगे आकर लोगों के फॉर्म भरने में मदद की। पार्षदों को अपने बीच काम करते देख स्थानीय लोगों ने भी राहत की सांस ली।
आज कैंप का आखिरी दिन होने के कारण आवेदकों की कतार काफी लंबी थी। इसे देखते हुए पार्षदों ने घोषणा की है कि जब तक मैदान में मौजूद आखिरी व्यक्ति का काम पूरा नहीं हो जाता, तब तक कैंप चालू रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि चाहे कितनी भी रात क्यों न हो जाए, आज सभी को सेवा प्रदान की जाएगी ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना से वंचित न रहे।
