मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आह्वान पर सिलीगुड़ी में भी निकली गयी सर्वधर्म सद्भाव रैली

48

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आह्वान पर पूरे राज्य के साथ सिलीगुड़ी में भी सर्वधर्म सद्भाव रैली दार्जिलिंग जिला तृणमूल कांग्रेस के नेतृत्व में निकली गई। सर्वधर्म सद्भाव रैली में सभी धर्मों के लोगों ने भाग लिया।

धार्मिक एकजुटता को ध्यान में रखते हुए तृणमूल कांग्रेस  दवरा इसका आयोजन किया.आज बघायतिन पार्क से सर्वधर्म सद्भाव रैली शुरू हुई , रैली  हाशमी चौक मस्जिद, सेवक मोड़, गुरुद्वारा के सामने से होते हुए शहर की परिक्रमा की।

सर्वधर्म सद्भाव रैली में सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देव, जिला अध्यक्ष पापिया घोष और विभिन्न धार्मिक समुदायों के प्रतिनिधि शामिल हुए।