गांधी जयंती के शुभ अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ सिलीगुड़ी उत्तरायन बिलीवर्स ने अपना घर में रहने वाले लोगों को भोजन करवाया

722

सिलीगुड़ी:-अक्टूबर को रोटरी क्लब ऑफ सिलीगुड़ी उत्तरायन बिलीवर्स ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के उपलक्ष्य में सिलीगुड़ी के अपना घर (ओल्ड एज होम) में असहाय और बेसहारा एवं बूढ़े लोगों को दोपहर का भोजन करवाया। सिलीगुड़ी उत्तरायन बिलीवर्स की अध्यक्ष आरटीएन सुनीता बिस्लानिया, आईपीपी आरटीएन मोनिका प्रसाद, सदस्य आरटीएन निशा बंसल और आरटीएन मौसमी पॉल सभी ने इस कार्यक्रम में अपनी भागीदारी निभाई।इस पूरे कार्यक्रम को पूर्व अध्यक्ष आरटीएन किरण कायन ने कुशलतापूर्वक से आयोजित किया था। हमें असाधारण व्यंजन परोसने और सभी के पर मुस्कान लाने पर हमे खुशी हुई। आरटीएन सुनीता बिस्लानिया, आरटीएन पद्मा मित्तल, आरटीएन मौसमी पॉल, और आरटीएन किरण कायन ने इस पूरे कार्यक्रम प्रायोजित किया।