नगरनिगम के वर्षगांठ पर नगरवासियों को मिलेगा वर्तमान बोर्ड के काम का लेखा जोखा

54

नगरनिगम के वर्षगांठ पर नगरनिगम के वर्तमान तृणमूल कांग्रेस संचालित बोर्ड के पूरे वर्ष के काम काज का लेखा जोखा नगरवासियों के सामने प्रस्तुत किया जायेगा। 22 फरवरी को तृणमूल कांग्रेस द्वारा संचालित नगर निगम बोर्ड की वर्षगांठ है। मेयर गौतम देव ने कहा कि निगम में एक छोटे से समारोह के दौरान पिछले 1 साल में क्या क्या काम किया गया है और क्या अधूरा है, सिलीगुड़ी के निवासियों के सामने यह प्रस्तुत किया जाएगा। शनिवार को “टॉक टू मेयर” कार्यक्रम के बाद मेयर ने यह जानकारी दी। आज टॉक टू मेयर कार्यक्रम में आम नागरिकों ने अपने अपने इलाकों की नाली व सड़कों की समस्या पर प्रकाश डाला। अंत में पत्रकारों को पूरे मामले की जानकारी देने के दौरान एक और कॉल आया, उस फोन को स्वीकार कर मेयर ने समस्या को हल करने का तरीका बताया। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि बीते 1 वर्ष में उनके नेतृत्व में पेयजल की समस्या का समाधान किया है। साथ ही गत 1 वर्ष में मेयर के रूप में 30 व प्रबंध समिति के अध्यक्ष के रूप में 3 फोन कॉल पर लोगों से बात की। उन्होंने बताया कि लोग काफी जागरूक हैं और कई समस्याएं मेयर को बतायी हैं।