भारत की प्रमुख प्राइवेट जनरल इंश्योरेंस कंपनी, बजाज जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड (पूर्व नाम बजाज आलियांज़ जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड), ने आज अपने फ्लैगशिप रिटेल हेल्थ इंश्योरेंस प्रोडक्ट, माय हेल्थ केयर प्लान (एमएचसीपी) में एक नए ऐड-ऑन ऑफर की घोषणा की है – NRInsure। अनिवासी भारतीयों (एनआरआई) और प्रवासी भारतीयों (ओसीआई) के लिए डिज़ाइन किया गया यह ऐड-ऑन एमएचसीपी प्लान में बेस पॉलिसी प्रीमियम पर 35% की छूट प्रदान करता है. NRInsure का उद्देश्य उन एनआरआई की एक लंबे समय से चली आ रही ज़रूरत को पूरा करना है, जो विदेश में रहने के बावजूद अपने लिए भारत में हेल्थ इंश्योरेंस कवरेज बनाए रखते हैं. इस ऐड-ऑन को, नई पॉलिसी खरीदते समय चुना जा सकता है, जिससे पात्र ग्राहक अपने एनआरआई / ओसीआई स्टेटस की घोषणा करने और निर्धारित डॉक्यूमेंट जमा करने पर छूट प्राप्त कर सकते हैं। माय हेल्थ केयर प्लान के तहत नई पॉलिसी खरीदने वाले ग्राहकों के लिए उपलब्ध, NRInsure एनआरआई और ओसीआई को कम प्रीमियम का लाभ उठाते हुए भारत में अपने हेल्थ कवर की निरंतरता बनाए रखने की सुविधा देता है। बेस पॉलिसी के तहत सभी फीचर्स, लाभ और प्रतीक्षा अवधियों में कोई परिवर्तन नहीं किए जाएंगे, जिससे निरंतर कवरेज सुनिश्चित होगी।
लॉन्च के अवसर पर बात करते हुए, बजाज जनरल इंश्योरेंस के चीफ टेक्निकल ऑफिसर – कमर्शियल, श्री अमरनाथ सक्सेना ने कहा, “कई एनआरआई व्यक्तियों के लिए, भारत आज भी बिल्कुल घर जैसा ही है, सिर्फ जज्बाती तौर पर नहीं, बल्कि लॉन्ग-टर्म हेल्थकेयर प्लानिंग और भविष्य में वापस भारत लौटने की तैयारी के लिहाज़ से भी। हालांकि, विदेश में रहते हुए भारत में हेल्थ इंश्योरेंस को खरीदना और मैनेज करना अक्सर मुश्किल हो सकता है। NRInsure के ज़रिये हम इस ज़रूरत को पूरा कर रहे हैं – हमारे एनआरआई और ओसीआई ग्राहकों को प्रीमियम पर विशेष छूट देकर, साथ ही एक भरोसेमंद हेल्थ प्लान के तहत कवरेज की निरंतरता और परिचित सुरक्षा भी सुनिश्चित करके. यह ऐड-ऑन उन ग्राहकों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिनका रिश्ता आज भी भारत से गहराई से जुड़ा हुआ है।”
NRInsure के लॉन्च के साथ, बजाज जनरल इंश्योरेंस अपने हेल्थ इंश्योरेंस पोर्टफोलियो को लगातार विकसित कर रहा है, ताकि बदलती ग्राहक ज़रूरतों, वैश्विक गतिशीलता और विदेश में रहने वाले भारतीयों की उस बढ़ती आकांक्षा को दर्शाया जा सके, जो भारत के हेल्थकेयर इकोसिस्टम से जुड़े रहना चाहते हैं।
