भारत की अग्रणी एफएमसीजी कंपनी मारिको लिमिटेड ने निहार नैचुरल्स हेयर ऑयल के लिए अपना नया ओरिज़िनल म्यूज़िकल ट्रैक “फिट चुल, हिट चुल” लॉन्च किया है। यह डिजिटल अभियान पश्चिम बंगाल की समृद्ध संगीत परंपरा से प्रेरित है और निहार नैचुरल्स को संस्कृति, आत्म-अभिव्यक्ति, ऊर्जा और आधुनिक हेयरकेयर के संगम पर स्थापित करता है। यह अभियान घने और स्वस्थ बालों की खूबसूरती को संगीत की सार्वभौमिक भाषा के माध्यम से दर्शाता है, जिससे हेयर फिटनेस को मज़ेदार और प्रेरणादायक बनाया गया है। पूर्वी भारत में नंबर 1 हेयर ऑयल ब्रांड के रूप में निहार नैचुरल्स आज के उपभोक्ताओं के आत्मविश्वास और स्टाइल को लगातार बढ़ावा देता रहा है।
मारिको लिमिटेड के सीएमओ, विक्रम करवाल ने कहा पश्चिम बंगाल में संगीत हमेशा से अभिव्यक्ति, भावना और शक्ति का माध्यम रहा है। ‘फिट चुल, हिट चुल’ के जरिए हम हेयर फिटनेस के अपने संदेश को सांस्कृतिक रूप में उपभोक्ताओं तक पहुंचा रहे हैं। यह ट्रैक केवल एक अभियान नहीं, बल्कि एक आंदोलन है। यह हमारे विश्वास को मजबूत करता है कि मजबूत और स्वस्थ बाल रोज़ाना देखभाल, निरंतरता और आत्मविश्वास से बनते हैं। और बंगाल में इस कहानी को बताने के लिए संगीत से बेहतर माध्यम क्या हो सकता है।
इस ट्रैक में पश्चिम बंगाल के प्रतिभाशाली संगीत कलाकार मृन्मय एमएस और श्रेया बसु की आवाज़ और रचनात्मकता देखने को मिलती है। राज्य के लोकप्रिय इन्फ्लुएंसर्स और ब्रांड एंबेसडर रुक्मिणी मैत्रा भी इस अभियान को आगे बढ़ाएंगे, जिससे लोगों की भागीदारी और जागरूकता बढ़ेगी। आकर्षक धुन और जोशीले संगीत के साथ यह गीत रील्स, स्टोरीज़ और शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म के लिए तैयार किया गया है। यह लोगों को संगीत पर झूमने और अपने स्वस्थ बालों का जश्न मनाने के लिए प्रेरित करता है। यह अभियान टॉनिक वर्ल्डवाइड द्वारा तैयार और लागू किया गया है। इसकी सोच इस बात पर आधारित है कि आज के उपभोक्ता, खासकर जेन ज़ेड, केवल उत्पाद नहीं खरीदते बल्कि वे अपनी पहचान और जुड़ाव की भावना से जुड़े ब्रांड चुनते हैं।
टॉनिक वर्ल्डवाइड की को-फाउंडर और चीफ स्ट्रेटेजी ऑफिसर उन्मिशा भट्ट ने कहा हमने हेयर फिटनेस को बंगाल के युवाओं की भाषा में प्रस्तुत करने का प्रयास किया। यहां के लोगों के संगीत प्रेम को देखते हुए हमने स्वस्थ बालों को सिर्फ एक लाभ नहीं, बल्कि एक सामाजिक पहचान में बदलने का मौका देखा। क्षेत्रीय क्रिएटर्स के साथ डिजिटल-फर्स्ट गाना बनाकर हमने निहार नैचुरल्स को न केवल रोज़मर्रा की हेयरकेयर रूटीन का हिस्सा बनाया है, बल्कि इसे कंटेंट क्रिएशन और आत्म-अभिव्यक्ति को बढ़ावा देने वाले ब्रांड के रूप में स्थापित किया है।” हाल ही में निहार नैचुरल्स ने पश्चिम बंगाल के जनरल ट्रेड और मॉडर्न रिटेल स्टोर्स में अपनी नई ब्यूटी रेंज लॉन्च की है। इसमें तीन नए वेरिएंट – कोकोनट रोज़मेरी हेयर ऑयल, कोकोनट आल्मंड हेयर ऑयल और कोकोनट एलोवेरा हेयर ऑयल शामिल हैं। ये सभी आधुनिक सामग्रियों और ब्रांड की समृद्ध विरासत का संगम हैं, जो आधुनिक हेयरकेयर की जरूरतों के लिए एक बेहतर अनुभव प्रदान करते हैं।
