9020mAh बैटरी और Snapdragon प्रोसेसर वाला नया Vivo 5G फोन लॉन्च, मिलता है 12GB तक RAM सपोर्ट

वीवो लगातार अपने नए स्मार्टफोन्स को भारतीय और वैश्विक बाजारों में पेश कर रहा है और इसी कड़ी में कंपनी ने हाल ही में वाई600-सीरीज के वाई600आई डिवाइस को लाने के बाद अब चुपचाप वीवो वाई600के टर्बो नाम से एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है जिसे मौजूदा वाई600 टर्बो का ही एक नया अपग्रेडेड वर्शन माना जा रहा है। इस शानदार डिवाइस के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 6.83 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी गई है जो 120 हर्ट्ज तक के रिफ्रेश रेट और 130 हर्ट्ज तक के टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करती है और इसकी लोकल पीक ब्राइटनेस 5000 निट्स तक पहुंच सकती है। फोन को बेहतरीन परफॉर्मेंस देने के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 प्रोसेसर के साथ 12 जीबी तक की एलपीडीडीडीआर4एक्स रैम और 256 जीबी तक की यूएफएस 3.1 स्टोरेज दी गई है। इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी और खास विशेषता इसकी 9,020 एमएएच की बड़ी टिपिकल बैटरी है जो 90 वॉट की वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है हालांकि इसमें वायरलेस चार्जिंग नहीं मिलती लेकिन यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के जरिए यह रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट जरूर करता है। कैमरे के मोर्चे पर वीवो के इस फोन में 50 मेगापिक्सल का मुख्य रियर कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट सेल्फी कैमरा दिया गया है जिसमें रियर कैमरा 4के वीडियो रिकॉर्डिंग और फ्रंट कैमरा 1080p रिकॉर्डिंग में सक्षम है। यह फोन ओरिजिनओएस 6 पर आधारित एंड्रॉइड 16 पर काम करता है और इसमें अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल स्पीकर, आईआर ब्लास्टर, एनएफसी, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2 के साथ आईपी68 और आईपी69 डस्ट तथा वॉटर रेजिस्टेंस जैसी सुरक्षा भी मिलती है जबकि यह आठ मिलिट्री-स्टैंडर्ड टेस्ट भी पास कर चुका है। बात करें कीमत की तो वीवो वाई600के टर्बो के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,799 चीनी युआन यानी भारतीय मुद्रा में लगभग 41 हजार रुपये रखी गई है और यह इलेक्ट्रिक ब्लू, ड्यून गोल्ड तथा मिलेनियल पिंक जैसे तीन आकर्षक रंगों में उपलब्ध कराया गया है।

By sunny