मुथूट पप्पाचन ग्रुप (मुथूट ब्लू) की कीमती धातुओं की शाखा, मुथूट एक्जिम (पी) लिमिटेड ने कोलकाता के फूलबागान इलाके में अपने नवीनतम गोल्ड पॉइंट सेंटर का भव्य उद्घाटन किया है। यह केंद्र कोलकाता के सीआईटी रोड पर एचपी पेट्रोल पंप के सामने स्थित है। यह संस्थान की भारत में ९१वीं, कोलकाता में ५वीं और पश्चिम बंगाल में ६वीं शाखा है। १३८ साल पुराने भरोसेमंद विरासत वाले इस समूह का उद्देश्य स्थानीय ग्राहकों को सोने की रीसाइक्लिंग के लिए एक सुरक्षित और पारदर्शी मंच प्रदान करना है।
यह नया केंद्र फूलबागान और आसपास के क्षेत्रों के निवासियों के लिए पुराने और इस्तेमाल किए गए सोने को बेचने की प्रक्रिया को अधिक सुलभ, वैज्ञानिक और जिम्मेदार बनाएगा। यहाँ ग्राहकों को उनके सोने के बदले सही मूल्य और विश्वसनीय सेवा सुनिश्चित की जाएगी। पारदर्शी मूल्यांकन पद्धति के माध्यम से, मुथूट एक्जिम का लक्ष्य सोने की रीसाइक्लिंग के क्षेत्र में अपनी पहुंच बढ़ाना और ग्राहकों को उनके निवेश का सर्वोत्तम लाभ प्रदान करना है।
