दहेज में गाड़ी नहीं देने पर गला घोंट कर विवाहिता की हत्या, आरोपी फरार

392

मांग के अनुसार शादी में गाड़ी नही मिलने पर पत्नी की कथित तौर पर गला घोंट कर हत्या का मामला सामने आया है। पति और ससुराल वाले फरार बताए गए हैं। मृतक के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। घर सोमवार रात की है। मृतका का नाम रूप बीबी (21) था। इंग्लिश बाजार के केष्टोपुर में उसकी ससुराल है। बताया जाता है कि दो वर्ष पहले पेशे से राजमिस्त्री मेराजुल शेख के साथ उसकी शादी हुई थी। उनका आठ माह का एक बेटा भी है।

पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, छह माह पहले आरोपी मेराजुल ने ससुराल से बाइक की मांग की थी। लेकिन गरीब बसु बाइक नहीं दे सका। मृतका का मायका मार थाना के बलातुली में है। गंभीर हालत में रूबी को अस्पताल ले जाया गया, छह चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पिता मैबुल शेख का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका दामाद बेटी पर अत्याचार करता था। छह महीने पहले उसने बाइक की मांग की थी लेकिन उन्होंने साफ कहा दिया कि बाइक देना उनके लिए संभव नहीं है। इसके बाद से ही उसने बेटी के ऊपर अत्याचार बढ़ा दिया। दामाद और ससुरालियों ने मिल कर उसकी हत्या की है। पहले उन्होंने बेटी को खूब पीटा और बाद में गला घोंट कर हत्या कर‌ दी। उन्होंने दामाद के खिलाफ इंग्लिश बाजार थाने में शिकायत दर्ज कराई है।