शॉपिंग मॉल के ऊपर बने अवैध निर्माण पर चला नगर निगम का हथौड़ा

60

सिलीगुड़ी (न्यूज़ एशिया)ঃ  अवैध निर्माण के खिलाफ सिलीगुड़ी  नगर निगम लगातार अभियान चला रहा है. फुटपाथों को दखल मुक्त कराने के साथ शहर में अवैध निर्माण को नगर निगम के द्वारा तोड़ा जा रहा है।

शुक्रवार को  नगर निगम के द्वारा  सेवक रोड पर स्थित एक शॉपिंग मॉल पर बने अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया. मालूम हो कि शॉपिंग मॉल के ऊपर बिना किसी कानूनी नक्शे के मकान बनाया गया था, जिसके बाद  नगर निगम  द्वारा नोटिस जारी कर किया गया था।  

नोटिस जारी करने का बाद आज  अवैध निर्माण को ढहा दिया गया।