नगरनिगम ने खुदीरामपल्ली में अवैध निर्माण को किया ध्वस्त

71

नगरनिगम ने खुदीरामपल्ली में अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। इस दिन ऊपरी मंजिल पर बने टीन के अवैध ढांचे और नीचे बने बाथरूम को ध्वस्त कर दिया गया। खुदीरामपल्ली स्थित घर को बिना कोई नक्शा पास किये टिन का छज्जा दे दिया गया था। नीचे दो बाथरूम भी बनाये गये थे। इस बीच आरोप है कि मकान की पहली और दूसरी मंजिल का व्यावसायिक इस्तेमाल किया जा रहा था। इससे पहले नगरनिगम की ओर से घर के मालिक को नोटिस दिया गया था। मकान मालिक को अवैध निर्माण तोड़ने के लिए भी कहा गया। इसे नहीं तोड़े जाने पर नगरनिगम के कर्मचारियों ने अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। पुलिस की मौजूदगी में निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया।
उधर, मकान के नीचे दवा की दुकान है। ऊपर की दो मंजिलों पर दवाएँ और चिकित्सा उपकरण भी थे। इन्हें हटाने के लिए व्यापारियों ने नगरनिगम से समय मांगा है। बाद में बीसीडीए सचिव विजय गुप्ता वहां गये। उन्होंने पुलिस और नगरनिगम इंजीनियरों से बात की।