मौनी रॉय ने टू पीस पहन दिए ऐसे पोज, बोल्ड लुक से बढाया इंटरनेट का पारा

372

बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय फिल्मों के साथ अपनी सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। वह अक्सर अपनी खास तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। मौनी रॉय सोशल मीडिया पर अपनी हॉट और बोल्ड तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं, जिसे उनके फैंस खूब पसंद भी करते हैं। एक बार फिर से मौनी रॉय अपने बोल्ड अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं।

उनकी बिकिनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसमें मौनी रॉय का बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है। अपनी बिकिनी तस्वीर को अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपने फैंस के लिए खास तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती रहती हैं। मौनी रॉय ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपने हॉट और बोल्ड बिकिनी तस्वीरों को शेयर किया है।

तस्वीरों में मौनी रॉय यल्लो कलर की बिकिनी में नजर आ रही हैं। जिसमें अभिनेत्री का बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है। तस्वीरों में मौनी रॉय अलग-अलग पोज में बिकिनी पहने तस्वीरें क्लिक करती दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने खास कैप्शन भी लिखा है। मौनी रॉय ने कैप्शन में लिखा, जिंदगी के पल एग्लियो ओलियो का एक संग्रह है… सबसे निश्चित रूप से एग्लियो ओलियो! जो मुझे जानता है वह सब जानते है।’

वैसे बता दें कि मौनी इन दिनों वेकेशन्स पर निकली हुई हैं| वह इस दौरान लगातार फैंस के साथ अपनी फोटोज और वीडियो पोस्ट कर रही हैं| पिछली कुछ पोस्ट में वह इसी तरह के बिकीनी लुक में बीच पर मस्ती करती हुई नजर आई थीं| अब हर बार की तरह मौनी के लेटेस्ट लुक पर भी उनके फैंस फिदा हो गए हैं| खासतौर पर एक्ट्रेस की टोन्ड बॉडी की तारीफें करते फैंस नहीं थक रहे हैं|

गौरतलब है कि मौनी रॉय इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं| मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो वह इसी महीने की 27 तारीख को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ सात फेरे लेने वाली हैं| इसके लिए गोवा में शानदार आयोजन किया गया है| दूसरी ओर एक्ट्रेस ने फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है|