मॉन्ट्रा इलेक्ट्रिक ने भारत का पहला ‘पीएम ई-ड्राइव’ सर्टिफाईड इलेक्ट्रिक ट्रक डिलीवर किया

मुरूगप्पा ग्रुप  के हिस्से मॉन्ट्रा इलेक्ट्रिक  (e-M&HCV) ने भारत की क्लीन मोबिलिटी यात्रा में एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। कंपनी पीएम ई-ड्राइव योजना के तहत सर्टिफिकेशन प्राप्त करने वाली पहली हैवी-ड्यूटी इलेक्ट्रिक ट्रक निर्माता बन गई है। इस उपलब्धि के साथ मॉन्ट्रा इलेक्ट्रिक ने भारत की सबसे बड़ी सीमेंट एवं रैडी-मिक्स कॉन्क्रीट कंपनी अल्ट्रा टेक सीमेंट लिमिटेड को देश का पहला पीएम ई-ड्राइव-सर्टिफाईड इलेक्ट्रिक हैवी ट्रक, राइनो 5538, ईवी 6 X 4 टै्रक्टर ट्रेलर डिलीवर किया है। यह उपलब्धि इलेक्ट्रिक वाहनों के विकास को बढ़ावा देने की कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस उपलब्धि का जश्न श्री अरुण मुरुगप्पन, चेयरमैन-मॉन्ट्रा इलेक्ट्रिक (टीआई क्लीन मोबिलिटी), जलज गुप्ता, एमडी-मॉन्ट्रा इलेक्ट्रिक (टीआई क्लीन मोबिलिटी), श्री साथिया राज, चीफ प्रोक्योरमेंट ऑफिसर, अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड की मौजूदगी में मनाया गया। 

उम्मीद है कि इस कदम से देश के लॉजिस्टिक्स, माइनिंग, इन्फ्रास्ट्रचर एवं मैनुफैक्चरिंग सेक्टरों में इलेक्ट्रिक हैवी-ड्यूटी ट्रकों का अडॉप्शन बढ़ेगा। पारम्परिक ईंधन के बजाए इन इलेक्ट्रिक ट्रकों को अपनाने से बड़े फ्लीट ऑपरेटरों और ओद्यौगिक उपभोक्ताओं को परफोर्मेन्स, अपटाईम या इकोनोमिक्स के साथ किसी तरह का समझौता नहीं करना पड़ेगा। यह सर्टिफिकेशन- अधिक स्वच्छ, अधिक प्रभावी एवं भविष्य के अनुकूल फ्रेट मुवमेन्ट की दिशा में एक निर्णायक कदम साबित होगा।  श्री अरूण मुरूगप्पन द्वारा पहला पीएम ई-ड्राइव-सर्टिफाईड राइनो 5538, ईवी – अल्ट्रा टेक को सौंपा गया।

रु 10,900 करोड़ की पीएम ई-ड्राइव योजना के तहत ई-ट्रकों के लिए रु 500 करोड़ निर्धारित किए गए हैं, राइनो 5538 ईवी की बात करें तो उपभोक्ता को प्रति वाहन पर रु 9.6 लाख तक का सीधा फायदा होगा। इस इन्सेन्टिव से फ्लीट ऑपरेटर के लिए संचालन की लागत कम होगी, उन पर ईंधन की कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर नहीं होगा, साथ ही वे सस्टेनेबिलिटी एवं उत्सर्जन के नियमों का अनुपालन भी कर सकेंगे।  इस अवसर पर श्री एच.डी.कुमारस्वामी, माननीय केन्द्रीय भारी उद्योग मंत्री ने कहा, ‘‘पीएम ई-ड्राइव योजना हैवी-ड्यूटी इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेन्ट में भारतीय इनोवेशन की बढ़ती क्षमता को दर्शाती है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूरदृष्टा नेतृत्व में हम अपने लॉजिस्टिक्स के डीकार्बोनाइज़ेशन के लिए प्रतिबद्ध हैं तथा देश को ईवी मैनुफैक्चरिंग के ग्लोबल हब के रूप में स्थापित करना चाहते हैं। इलेक्ट्रिक ट्रक हमारे नैट ज़ीरो लक्ष्य केन्द्र बिन्दु हैं और इस तरह के सर्टिफिकेशन के माध्यम से आत्म-निर्भर प्रणाली को बढ़ावा देकर हम आत्मनिर्भर विकसित भारत की भावना को प्रोत्साहित कर रहे हैं।’

By Business Bureau