मेखलीगंज नगरपालिका के प्रशासक बने मंत्री परेश अधिकारी

119

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने  मेखलीगंज नगरपालिका के मुख्य  प्रशासक के रूप में  पार्टी नेता परेश अधिकारी पर ही विश्वास कायम रखा है। पश्चिम बंगाल सरकार के शहरी विकास और शहरी मामलों के मंत्रालय की ओर से बुधवार को इस बारे में अधिसूचना जारी की  गयी।इसी के अनुरूप गुरुवार को  मेखलीगंज के विधायक और मंत्री परेश चंद्र अधिकारी ने गुरुवार को पदभार संभाला। गौरतलब है परेश अधिकारी राज्य के शिक्षा विभाग में राज्य मंत्री हैं, वहीं उन्होंने आज नगर प्रशासक का पदभार ग्रहण किया। इतना ही नहीं, परेश चंद्र अधिकारी मेखलीगंज महकमा अस्पताल के रोगी कल्याण संघ के अध्यक्ष और चेंगराबंधा विकास बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं। विधायक और मंत्री परेश चंद्र अधिकारी, जो अब मेखलीगंज नगर पालिका के प्रशासक भी हैं, उन्होंने  कहा, “मुख्यमंत्री के निर्देश पर उन्होंने आज प्रशासक का  कार्यभार संभाला। इसके साथ ही उन्होंने कहा इस  क्षेत्र के विकास में  कोरोना से निपटना उनकी मुख्य प्राथमिकता है। उल्लेखनीय है कि परेश चंद्र अधिकारी पिछले विधानसभा चुनाव से पहले कूचबिहार की मेखलीगंज नगरपालिका के प्रशासक थे. पिछले विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर उन्होंने राज्य कैबिनेट की अपनी जगह बनाई। चुनाव जीतने के बाद, वह विधायक बने और राज्य सरकार के शिक्षा विभाग में मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। उसके बाद राज्य सरकार ने उन्हें अपने ही विधानसभा क्षेत्र मेखलीगंज नगर पालिका में प्रशासक के रूप में फिर से नियुक्त किया।