कार्ला नदी की शोभा बढ़ा रहे हैं प्रवासी पक्षी, इनके आगमन से खुश हैं पर्यावरण

44

प्रेमी जलपाईगुड़ी (न्यूज़ एशिया)ঃ  जलपाईगुड़ी जिले से होकर कई नदियां बहती हैं जिसमें तीस्ता, कार्ला, लीस, घिस, पंगा, यमुना, जलढाका आदि नदियां शामिल है. जलपाईगुड़ी से होकर बहने वाली नदियों में कार्ला भी सबसे प्रमुख नदियों में से एक है, जिसको जलपाईगुड़ी का टेम्स नदी भी कहा जाता है। इसका अपना एक इतिहास है. हालांकि वर्तमान में हम आपको इस नदी में उमड़ रही प्रवासी पक्षियों के बारे में बता रहे हैं।

कार्ला  नदी में वर्तमान में काफी संख्या में प्रवासी पक्षियों का आगमन हुआ है। यह प्रवासी पक्षी यूरोप से आए हुए हैं. इससे पर्यावरण प्रेमी काफी खुश है। वर्तमान में सारली, दोचरा, पनकौरी जैसे पक्षी, नदी के पानी में स्वतंत्र रूप से तैरते  हुए देखे जा सकते है , इसी नदी का सौंदर्य काफी बढ़ गया है।

 इसलिए पर्यावरण प्रेमी भी काफी खुश है। पर्यावरण प्रेमी का कहना है कि सभी पक्षी चील प्रजाति के हैं और यूरोप से आए हुए हैं. दरअसल यहां पर नदी किनारे काफी खेती होती है इसके कारण चूहे मेंढक से दूसरे छोटे जीव-जंतु मिलते हैं इनको खाने के लिए यूरोप से पक्षी यहां आते हैं।