शहर को सेनिटाइज कर रहे रेड वालंटियर्स के सदस्य

115

रेड वालंटियर्स के सदस्यों ने बुधवार को जलपाईगुड़ी शहर के  विभिन्न इलाके को सेनिटाइज किया।  आज संगठन के सदस्यों ने शहर के नयाबस्ती स्थित बीएसएनएल कार्यालय व जलपाईगुड़ी हेड पोस्टऑफ़िस  परिसर  को सेनेटाइज किया । रेड वालंटियर्स के सदस्यों ने कहा कोरोना के बढ़ते मामले के मद्देनजर पिछले  कुछ  दिनों से वे लोग पूरे शहर में सेनिटाइजेशन अभियान चला रहे हैं। उन्होंने कहा  शहर में विभिन्न वार्डों में  कोरोना मरीजों के घरों व उसके आस पास के इलाके के साथ साथ शहर के महत्वपूर्ण स्थानों को सेनिटाइज किया जा रहा है। इसके साथ ही गरीब व जरूरतमंद लोगों को हर तरह से मदद की जा रही है।