एनसीसी कैडेट्स महिला साइकिल रैली की सदस्याओं ने किया डेंगुआझार चाय बागान का दौरा, जाना चाय बनाने की प्रक्रिया

96

असम के गौहाटी से जलपाईगुड़ी जाने के क्रम में शैक्षणिक यात्रा पर निकली एनसीसी कैडेट्स महिला साइकिल रैली की सदस्याओं ने डेंगुआझार चाय बागान का दौरा किया। गुरुवार की सुबह दल की 14 महिलाओं का दाल डेंगुआझार के चाय बागान पहुंचा। ये सभी एनसीसी कैडेट्स उत्तर प्रदेश के रहने वाली हैं। उन्हें चाय बागान का कोई अनुभव नहीं है। एनसीसी कैडेट्स की सदस्यों ने चाय बागान में कच्ची चाय की पत्तियां चुनने से लेकर पैकेजिंग तक की विभिन्न बारीकियों को देखा। समूह के सदस्यों ने कहा, हमलोगों ने अब तक केवल अपनी मां के हाथ की बनी चाय ही पी थी है। लेकिन हमें ये नहीं पता था कि ये चाय बनती कैसे है। आज हमलोगों ने इस बगीचे में आकर चाय चुनने से लेकर तैयारी तक सब कुछ देखा। एक बिल्कुल अलग एहसास है। महिला टीम के ग्रुप लीडर कर्नल अंजन सेनगुप्ता ने बताया कि 2100 किलोमीटर की साइकिल यात्रा एक शैक्षणिक यात्रा पर वे सभी है। बढ़ती जनसांख्यिकी के प्रति अधिक जागरूक लाना भी उनके इस यात्रा का उद्देश्य है।
बता दें कि एनसीसी की 75वीं वर्षगांठ मनाने और भारत में महिला शक्ति को जागृत करने के लिए इस मेगा साइकिल अभियान का आयोजन किया गया है। असम से दिल्ली तक लगभग 2100 किलोमीटर के इस साइकिल अभियान में उत्तर प्रदेश की 14 महिला साहसी महिलाएं गुवाहाटी से दिल्ली तक साइकिल से यात्रा कर रही है।