इनरव्हील क्लब ऑफ़ सिलीगुड़ी उत्तरायण द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में मेगा परियोजना का आयोजन

147

सिलीगुडी:- इनरव्हील क्लब ऑफ़ सिलीगुड़ी उत्तरायण द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में उत्तरायण स्थित सेंट्रल पार्क में एक मेगा परियोजना का आयोजन किया गया,क्लब के द्वारा कई तरह के प्रोजेक्ट आयोजन गए ।इनरव्हील क्लब ऑफ़ सिलीगुड़ी उत्तरायण द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाली पाँच महिलाओं को उनकी गतिविधियों के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह के साथ स्माइल ट्रेन की प्रोजेक्ट डायरेक्टर , प्लास्टिक सर्जन, डॉक्टर नीला भट्टाचार्य को सम्मानित किया गया ।इंडो क्रिनोलॉजी की प्रतिक राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता डॉक्टर अरुंधति दास गुप्ता को सम्मानित किया गया।
ऊँची कूद में राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता प्रमिला राजगोर को भी सम्मानित किया गया।राइज फ़ाउंडेशन की ओर से पिंकी बुनिया को सम्मानित किया गया जो मानव तस्करी की शिकार लड़कियों के लिए कार्य करती है।ट्रांसजेंडर का समर्थन करते हुए समावेशन कार्यक्रम के तहत पाँच ट्रांसजेंडर को सम्मानित किया गया।महिला पुलिस दस्ते के 25 महिलाओं को सम्मानित किया गया।वॉड कमिश्नर शिविका मित्तल को सम्मानित किया गया ।वारोसा के विशेष रूप से सक्षम लोगों के लिए क्लब के द्वारा वॉकर के साथ 50 वीलचेयर , नेत्रहीनों के लिए 50 फोल्डेबल वॉकिंग स्टीक दान में दिया गया।उपरोक्त कार्यक्रम दिल्ली से पधारी इनरव्हील की असोसिएशन प्रेसिडेंट प्रीति गुगनानीज़ी , जिला अध्यक्षा श्रीमती गीता सरीन, पीडीसी एवं DIC की उपस्थिति इस कार्यक्रम को आयोजित किया गया।ग़ौरतलब हो कि कार्यक्रम का सफल संचालन सूमधुर आवाज़ से संस्था की सदस्या मेघना अग्रवाल के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब के सभी मेंबरों ने अपनी-अपनी भूमिका निभाई।