मार्स ने मनीष स्याग को भारत के अपने पेट न्यूट्रिशन व्यवसाय के लिए मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में नियुक्त किया

मार्स इनकॉरपोरेटेड ने भारत में अपने पेट न्यूट्रिशन विभाग के मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर मनीष स्याग को नियुक्त करने की घोषणा की। मनीष स्याग देश के कुछ सबसे भरोसेमंद और जाने-माने पेट फ़ूड ब्रांड्स जैसे पेडिग्री®, व्हिस्कस®, शेबा® आदि व्यवसाय का नेतृत्व करेंगे।

मनीष स्याग के पास एफएमसीजी क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव है और उन्होंने हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) और जीएसके कंज्यूमर हेल्थकेयर में सीनियर सेल्स पदों पर काम किया है। 2024 में मनीष ने मार्स में चीफ सेल्स ऑफिसर के रूप में काम शुरू किया और मार्स इंडिया के पेट न्यूट्रिशन व्यवसाय के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आईआईएम लखनऊ के पूर्व छात्र मनीष को एक मजबूत टीम लीडर माना जाता है, जो व्यवसाय को बढ़ाने और उच्च प्रदर्शन वाली टीम बनाने की क्षमता रखते हैं। अपने नए पद में, वे भारत में मार्स के व्यवसाय को आगे बढ़ाएंगे, विश्व-स्तरीय संचालन क्षमता बनाएंगे और सबसे तेजी से उभरते एफएमसीजी क्षेत्रों में से एक पेट फ़ूड उद्योग में कंपनी की नेतृत्व स्थिति को और मजबूत करेंगे।

अपनी नियुक्ति के बारे में बात करते हुए, मनीष स्याग ने कहा, “भारत में पेट फ़ूड बाजार के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण समय है। अगले दस सालों में यह बाजार 2 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक बढ़ सकता है। जैसे एफएमसीजी क्षेत्र ने शुरुआती समय में विकास किया था, वैसे ही यह क्षेत्र भी उपलब्धता, ग्राहकों की जागरूकता और ब्रांड पर भरोसे से बढ़ेगा। इस जिम्मेदारी को स्वीकार करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। मुझे भारत में हमारे व्यवसाय के अगले विकास चरण का नेतृत्व करने का अवसर मिला है। हमारा उद्देश्य देशभर के पालतू जानवरों और उनके मालिकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाला पैकेज्ड पेट फ़ूड उपलब्ध कराना है। हम अपने लोकप्रिय ब्रांड्स को और मजबूत करेंगे और बाजार में अपनी मौजूदगी बढ़ाएंगे। इस यात्रा में ‘मार्स के पांच सिद्धांत’ और ‘पालतू जानवरों के लिए एक बेहतर दुनिया’ हमारा लक्ष्य होंगे।” 

मनीष स्याग अब सालिल मूर्ति की जिम्मेदारी संभालेंगे, जिन्हें ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट, एंटरप्राइज ट्रांसफॉर्मेशन, मार्स पेट न्यूट्रिशन के पद पर पदोन्नत किया गया है। इस नई भूमिका में सालिल कंपनी के दीर्घकालिक बदलाव और विकास योजनाओं पर ध्यान देंगे। वे नेतृत्व और संगठनात्मक क्षमता को और मजबूत करेंगे, साथ ही कामकाज को अधिक सरल, तेज और भविष्य के लिए तैयार कार्यप्रणाली अपनाकर व्यवसाय की वृद्धि में मदद करेंगे। सालिल लंदन में काम करेंगे, जो मार्स पेट न्यूट्रिशन का वैश्विक मुख्यालय है।

अपनी नए पद के बारे में बात करते हुए, सालिल मूर्ति ने कहा, “मैं इस नए वैश्विक पद को संभालने और मार्स पेट न्यूट्रिशन के भविष्य को आकार देने के लिए उत्साहित हूं। मेरा ध्यान दुनिया भर में हमारी टीम की क्षमता का उपयोग करने, संसाधनों का सही तरीके से इस्तेमाल करने, और डिजिटल तथा एआई तकनीक को मजबूत करके वैश्विक पेट न्यूट्रिशन व्यवसाय की तेज़ी से वृद्धि करने पर रहेगा। इसके साथ ही हर बाजार में पालतू जानवरों के मालिकों और ग्राहकों के साथ मजबूत संबंध बनाकर परिवर्तन की गति बढ़ाने का काम करेंगे।” उन्होंने आगे कहा, “भारत में पेट न्यूट्रिशन व्यवसाय का नेतृत्व करना मेरे लिए बेहद गर्व और संतोषजनक अनुभव रहा है। पिछले कुछ वर्षों में हमने अच्छी वृद्धि हासिल की और एक सक्षम टीम बनाई है। मुझे पूरा भरोसा है कि मनीष के नेतृत्व में व्यवसाय अपने अगले विकास चरण में सफलता की ओर बढ़ेगा।” 

By Business Bureau