ममता बनर्जी ने की ट्राइबल डेवलपमेंट कॉउन्सिल की समीक्षा बैठक , भाजपा सांसद खगेन मुर्मू ने भी की शिरकत

112

उत्तर बंगाल दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को सीएम ममता बनर्जी ने ट्राइवल डेवलपमेंट कॉउन्सिल के विकास कार्यों की  समीक्षा बैठक में शिरकत की| मिनी सचिवालय उत्तर कन्या में आयोजित इस बैठक में  भाजपा सांसदों को भी आमंत्रित किया गया था| मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ट्राइवल डेवलपमेंट कॉउन्सिल की अध्यक्ष हैं जबकि भाजपा सांसद खगेन मुर्मू एवं विधायक मनोज तिग्गा कॉउन्सिल के सदस्य हैं| आज की बैठक में भाजपा सांसद खगेन मुर्मू शामिल हुए जबकि मनोज तिग्गा बैठक में शामिल नहीं हो सके|

बताते चले की भाजपा नेता आरोप लागते रहे हैं कि राज्य की तृणमूल सरकार विकास संबंधी मुद्दों को लेकर आयोजित बैठक में भाजपा जनप्रतिनिधियों को नहीं बुलाते हैं जबकि आज भाजपा सांसद खगेन मुर्मू मुख्यमंत्री की उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में शामिल हुए| उन्होंने आदिवासियों के विकास के लिए कुछ प्रस्ताव भी रखा| हालाँकि मुख्यमंत्री के साथ आज की बैठक के बाद भी वे ज्यादा खुश  नहीं दिखे|  उनके मुताबिक जिस दिन केंद्र सरकार को उनके प्रस्ताव भेजे जाएंगे, उन्हें ज्यादा ख़ुशी मिलेगी।