टाटा लिटरेचर लाइव! द मुंबई लिट फेस्ट 2023 के कवि पुरस्कार से ममांग दई को सम्मानित किया जाएगा

77

14 वें टाटा लिटरेचर लाइव! द मुंबई लिटफेस्ट का कवि पुरस्कार नामचीन कवयित्री ममांग दई को प्रदान किया जाएगा। ममांग दई भारत के सबसे विचारोत्तेजक समकालीन लेखकों में से एक है। वह अंग्रेजी में लिखती है। अरुणाचल प्रदेश की रहने वाली ममांग की कविता की लय उनकी आदि जनजाति की मौखिक परंपरा और प्राकृतिक परिदृश्य की लय को दर्शाती है, जिससे वह बहुत गहराई से जुड़ी हुई हैं। रिवर पोयम्स, द बाम ऑफ टाइम, मिडसमर सर्वाइवल लिरिक्स इन संग्रहों और हैम्ब्रीलमई लूम लोक कथा में व्यक्त की उनकी काव्यात्मक आवाज़ कोमल, मधुर और मार्मिक है। उनकी कविता गुज़रती परंपराओं और नष्ट हो चुके परिदृश्यों की याद दिला सकती है, लेकिन वर्तमान समय की राजनीतिक वास्तविकताओं और बेचैनी को टालती नहीं है। उनकी कविता में हमेशा आशा और प्रेम पाया जाता है।

ममांग दई की कविता देश के पूर्वोत्तर इलाकों में जीवन के सभी पहलुओं – सकारात्मक और नकारात्मक, राजनीतिक और वैचारिक, प्रकृति और समुदाय – पर आधारित है, लेकिन कभी भी कठोर या अपारदर्शी नहीं है। उनकी कविता छात्रों और पाठकों के लिए उनका उपहार है – स्पष्ट और सुलभ कविता जो पूर्वोत्तर के प्राकृतिक और सांस्कृतिक परिवेश की सुंदरता को उजागर करती है, इस क्षेत्र से अक्सर जुड़े संघर्ष और उग्रवाद की छवि को बदल देती है।अरुणाचल प्रदेश के सामाजिक, पर्यावरणीय, सौंदर्य और पाक पहलुओं की एक कुशल डॉक्यूमेंटर और समर्थक, ममांग दई ने कई गैर-काल्पनिक (द हिडन लैंड, माउंटेन हार्वेस्ट) और काल्पनिक रचनाएँ भी लिखी हैं (उन्हें उनके उपन्यास द ब्लैक हिल के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है), लेकिन कविता हमेशा से ही उनकी “जीवन-रेखा” रही है। उन्हें 2011 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया। वह प्रिंट, टीवी और रेडियो में पत्रकार भी रही हैं और उन्होंने ईस्टर्न हिमालयज़ बायोडाइवर्सिटी हॉटस्पॉट कार्यक्रम में वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड के साथ काम किया है।

टाटा लिटरेचर लाइव! मुंबई लिटफेस्ट 2023 के  कवि पुरस्कार स्वीकार करते हुए ममांग दई ने कहा: “टाटा लिटरेचर लाइव! 2023 के कवि पुरस्कार विजेता के रूप में आमंत्रित किए जाने पर मुझे बहुत ख़ुशी हुई है। टाटा लिटरेचर लाइव! मुंबई लिटरेचर समारोह में कविता का जश्न मनाया जाता है यह बात मुझे बहुत ही अद्भुत लगती है। मैं सम्मानित और प्रेरित महसूस कर रही हूं।”फेस्टिवल के सह-निदेशक, क्वासर ठाकोर पदमसी ने कहा, “टाटा लिटरेचर लाइव! द मुंबई लिटफेस्ट 2023 में कवि पुरस्कार ममांग दई को प्रदान किया जाएगा इस बात से हम उत्साहित और सम्मानित महसूस कर रहे हैं।  एक प्रतिष्ठित कवयित्री और लेखिका होने के बावजूद  ममांग दई ने सेवा और प्रतिबद्धता का जीवन जीया है, वह एक पत्रकार, एक समर्पित संरक्षणवादी और एक प्रतिष्ठित सामाजिक-सांस्कृतिक इतिहासकार भी रही हैं। उनके अनुभव की व्यापकता और गहराई फेस्टिवल के कवि पुरस्कार में एक उत्थानकारी आयाम जोड़ेगी।”