शेख शाहजहां की गिरफ्तारी की मांग को लेकर महिला मोर्चा ने सिलीगुड़ी के विभिन्न पुलिस स्टेशनों पर किया प्रदर्शन

65

संदेशखाली के शेख शाहजहां अभी भी लापता हैं. इस बीच, संदेशखाली में शेख शाहजहां द्वारा प्रताड़ना की शिकार महिलाएं सड़क पर उतर कर आन्दोलन कर रही है। इधर भाजपा महिला मोर्चा ने थाना घेराव व विरोध प्रदर्शन में शामिल हैं। जो पूरी घटना में राज्य सरकार के साथ-साथ पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठा रहे हैं। रविवार को सिलीगुड़ी में भाजपा की ओर से पुलिस स्टेशनों का घेराव किया गया है। शेख शाहजहां की गिरफ्तारी की मांग को लेकर महिला मोर्चा ने सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस के तहत विभिन्न पुलिस स्टेशनों पर विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि, महिला मोर्चा ने न सिर्फ शेख शाहजहां की गिरफ्तारी के खिलाफ आवाज बुलंद की। महिलाओं के ख़िलाफ़ हिंसा की घटनाओं के ख़िलाफ़ भी पूरे राज्य में थाना घेराव किया जा रहा है।