जलपाईगुड़ी में श्रद्धापूर्वक मनाया गया महात्मा गांधी का जन्मदिन

78

जलपाईगुड़ी में महात्मा गांधी का जन्मदिन श्रद्धापूर्वक मनाया गया। सोमवार को गांधी जयंती के अवसर पर डिस्ट्रिक्ट लिगल सर्विस ऑथरिटी की ओर से गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी। इस दिन जलपाईगुड़ी शहर में डिस्ट्रिक्ट लिगल सर्विस ऑथरिटी की ओर से महात्मा गांधी की जयंती पर एक रैली निकाली गयी। रैली जलपाईगुड़ी जिला न्यायालय से शुरू हुई और दिनबाजार, बेगुनटारी, कदमतला और थाना मोड़ से होते हुए महात्मा गांधी के सामने समाप्त हुई। सभी ने गांधी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित की। इस कार्यक्रम में जलपाईगुड़ी जिला न्यायाधीश और जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण के अधिकारी भी उपस्थित थे। जलपाईगुड़ी बार एसोसिएशन के अधिकारी भी उपस्थित थे। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्मदिन मनाते हुए उनके जीवन वृतांत व आदर्शों पर चर्चा की।