माध्यमिक परीक्षा 2026: परीक्षार्थियों के स्वागत में उमड़े हाथ, तृणमूल नेता और पुलिस ने बांटे गुलाब, पेन और पानी

पश्चिम बंगाल में आज से माध्यमिक परीक्षा 2026 की शुरुआत हो गई है। परीक्षा के पहले दिन सिलीगुड़ी और आसपास के इलाकों में परीक्षार्थियों का उत्साह बढ़ाने के लिए प्रशासन और राजनीतिक संगठनों की ओर से कई सराहनीय पहल देखी गईं।दार्जिलिंग जिला तृणमूल कांग्रेस माइनॉरिटी सेल के जनरल सेक्रेटरी मंजूर आलम अंसारी की पहल पर विभिन्न केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं दी गईं।

इस दौरान छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाने के लिए उनके हाथों में गुलाब के फूल, पेन और पीने के पानी की बोतलें सौंपी गईं। श्री अंसारी ने कहा कि छात्र हमारे देश का भविष्य हैं, और उनकी इस महत्वपूर्ण यात्रा में उनका उत्साहवर्धन करना हमारा कर्तव्य है।दूसरी ओर, सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस के भक्तिनगर थाने की ओर से भी सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया गया।

पुलिसकर्मियों ने परीक्षा केंद्रों के बाहर मुस्तैद रहकर न केवल सुरक्षा सुनिश्चित की, बल्कि परीक्षार्थियों को पेन और पानी की बोतलें भी भेंट कीं। पुलिस की इस मानवीय पहल की अभिभावकों और स्थानीय निवासियों ने काफी सराहना की है।आज पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हुई। सड़कों पर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया।

By Sonakshi Sarkar