लायंस मेट्रो के द्वारा महिला सिलाई केंद्र में 5 सिलाई मशीन भेंट किया गया

75

सिलीगुड़ी, लायंस क्लब ऑफ सिलीगुड़ी मेट्रो ने स्थानीय इस्कोन मंदिर के बगल में सुभाष नगर स्थित एक महिला सिलाई केंद्र में 5 सिलाई मशीन केंद्र प्रबंधन को भेंट किया। कार्यक्रम संयोजिका लायन ममता चंगोईवाल ने जानकारी देते हुवे बताया कि महिलाओं का समाज में आत्मनिर्भरता ओर सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुवे लायंस मेट्रो हमेशा महिलाओं के साथ खड़ा है। सचिव लायन मंनोज अग्रवाल ने जानकारी देते हुवे बताया कि हमें जानकारी मिली कि इस केंद्र को सिलाई मशीन की आवश्यकता है और हमनें पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सिलाई मशीन केंद्र को भेंट कर दिया। अध्यक्ष लायन नवीन डालमिया ने बताया कि लायन्स मेट्रो महिलाओं के आत्मनिर्भरता के लिए हमेशा उनके साथ है। आज के कार्यक्रम में पुर्व अध्यक्ष लायन पवन अग्रवाल, लायन राजेश अग्रवाल, प्रथम उपाध्यक्ष लायन संदीप मितृका एवं महेंद्र चंगोईवाल भी उपस्थित रहे।