लायंस क्लब ऑफ सिलीगुड़ी तराई शक्ति द्वारा 50 बुजुर्ग महिलाओं को जलपेश धाम की यात्रा पर ले जाया गया

155

लायंस क्लब ऑफ सिलीगुड़ी तराई शक्ति द्वारा 14जून वृहस्पतिवार को 50 बुजुर्ग महिलाओं को एक बस मे जलपेश धाम की यात्रा पर ले जाया गया। यह नेक कार्य वार्ड नंबर 41 की सिविका मित्तल के द्वारा सफल हो पाया। इस कार्यक्रम का पदभार लायन बबीता अग्रवाल को सौंपा गया था जिन्होने इसे बखुबी निभाया। कार्यक्रम मे अध्यक्ष सीमा अग्रवाल सहित 9 अन्य मेम्बर उपस्थित थी। जलपेश के मन्दिर मे सभी बुजुर्गों ने बङे प्रेम से पूजा अर्चना की। मन्दिर के प्रांगण मे ही प्रसाद के रूप मे भोजन की भी व्यवस्था की गई थी। सभी बुजुर्गो सहित मेम्बर ने भी वहीं भोजन किया। सभी के चेहरों की मुस्कान को देखकर मन मे असीम शान्ति का अनुभव हो रहा था।यह कार्यक्रम बहुत ही सुंदर एवं आनन्दित तरीके से समाप्त हुआ। इस कार्यक्रम की पूरी जानकारी संस्था की वंदना सिंहल ने दी है।