सिलीगुड़ी जंक्शन में पिंजड़े में फंसा तेंदुआ, लोगों में सनसनी

80

सिलीगुड़ी जंक्शन स्थित डीएमयू शेड के पास एक तेंदुआ पिंजड़े में कैद किया गया। सोमवार सुबह जैसे ही चीता को पिंजरे में बंद हुआ उसको देखने के लिए इलाके में लोगों की भीड़ लग गई। उल्लेखनीय है कि बीते 19 जनवरी को सिलीगुड़ी जंक्शन स्थित डीएमयू शेड के पास झाड़ियों में स्थानीय रेलकर्मियों ने तेंदुए को देखा था। इसके बाद सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। उसी दिन तेंदुए की तलाश की गई लेकिन वह नहीं मिला। बाद में वन विभाग के अधिकारियों की पहल पर तेंदुए को पकड़ने के लिए क्षेत्र में पिंजरा लगवाया गया। सोमवार सुबह तेंदुए को पिंजरे में डाल दिया गया। वन विभाग की टीम सोमवार सुबह पहुंची और पिंजरे में बंद चीते को जंगल ले गई। इसके बाद चीते को बंगाल सफारी पार्क ले जाकर वहां छोड़ दिया गया।