आखिरकार पिंजड़े में फंसा तेंदुआ

87

हाल ही में तेंदुए के हमले से एक व्यक्ति घायल हो गया था, जिसके बाद वन विभाग ने पिजड़ा लगया था। आखिरकार वन विभाग के पिंजरे में तेंदुआ फंस है। गुरुवार की सुबह जलदापाड़ा वन प्रभाग के मदारीहाट रेंज के वन कर्मचारियों ने तेंदुए को देखा और वन विभाग को सूचित किया।

अलीपुरद्वार जिले के दलगांव करजीपाड़ा से वन कर्मियों मौके पर पहुंचे और तेंदुए को अपने साथ ले गए।जटेश्वर नंबर 1 ग्राम पंचायत के मुखिया मुस्तफा अली ने बताया कि इलाके में तेंदुए का आतंक काफी बढ़ गया है। दो दिन पहले गाय बांधने के प्रयास में चीते के हमले में एक व्यक्ति घायल हो गया था। फिलहाल उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हमने वन विभाग से संपर्क किया।

हमारे आवेदन पर वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए एक पिंजरा लगया था, जिसमे आज तेंदुआ फंस गया।उन्होंने कहा, लेकिन इलाके में और भी तेंदुए हैं। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार सुबह दलगांव के करजीपारा इलाके में एक वयस्क मादा तेंदुए को पिंजरे में कैद किया गया। इसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा।